मंदिर में चोरी करने के आरोप में दो नाबालिग पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन
मंदिर में चोरी करने के आरोप में दो नाबालिग पकड़े गये

नाबालिगों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसे की लालच में घटना को अंजाम दिया था़

विज्ञापन

कोडरमा. तिलैया थाना क्षेत्र के मडुआटांड़ स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो नाबालिगों को पकड़ा है़ इन नाबालिगों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसे की लालच में घटना को अंजाम दिया था़ इनके पास से दानपेटी का चुराया हुआ 1495 रुपये व रड बरामद किया गया है़ मंदिर में चोरी की घटना को लेकर शकुंतला देवी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था. थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच शुरू की गयी. इस दौरान विश्रामबाग मौजा से गुजरी रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध अवस्था में दो किशोर को देखा गया़ पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे़ पुलिस ने उन्हें पकड़ा. पूछताछ में बताया कि दोनों किशोर तथा इनके अन्य दो साथी पैसे की लालच में मंदिर में चोरी किया करते हैं. मडुआटांड़ के मंदिर में भी चोरी की थी. वहां दानपेटी को तोड़ कर पैसे निकालकर सभी आपस में बांट लिये थे तथा दानपेटी को रेलवे लाइन के बगल में फेंक दिया था. आज भी चोरी करने के लिए रेलवे पटरी के किनारे किनारे जा रहे थे़ एक किशोर के पास से मंदिर चोरी में मिले हिस्सा का 840 रुपये व दूसरे किशोर के पास से 655 रुपये तथा रड बरामद किया गया़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola