घर के बाहर खेल रहा था मासूम, वाहन की चपेट में आने से मौत
Updated:
विज्ञापन
झारखंड के मरकच्चो में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय ऋषभ यादव की दर्दनाक मौत हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
मरकच्चो: कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के केतरुसिंघा गांव में एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गयी. बच्चे की पहचान रंजीत यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र ऋषभ यादव के रूप में हुई है.
घर के पास ही खेल रहा था, तभी वाहन की चपेट में आया बच्चा
जानकारी के अनुसार, ऋषभ अपने घर के पास ही खेल रहा था. इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के वाहन से उसे ठोकर लग गयी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने आनन फानन में बच्चे कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









