कोडरमा में मना पुस्तकालय दिवस, प्राचार्य डॉ लक्ष्मी ने कहा- पुस्तकें विद्यार्थियों के ज्ञान के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं
मौके पर प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar
कोडरमा के रमेश प्रसाद यादव कॉलेज में पुस्तकालय दिवस मनाया गया. प्राचार्य डॉ लक्ष्मी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पुस्तकों के महत्व पर जोर दिया.
कोडरमा: रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को पुस्तकालय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ लक्ष्मी सरकार ने की. शुरुआत मां सरस्वती एवं पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एसआर रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई.
पुस्तकें मनुष्य के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाती हैं : अध्यक्ष
पुस्तकालय अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि पुस्तकें मनुष्य के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाती हैं. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शिक्षण संस्थान का हृदय होता है. इसके माध्यम से विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित होती है और ज्ञान के प्रति उनकी जिज्ञासा को नयी दिशा मिलती है. प्राचार्य डॉ लक्ष्मी सरकार ने कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों के ज्ञान के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी पुस्तकालय का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि और बढ़ गया है.
एक अच्छा पाठक ही बेहतर शिक्षक और जिम्मेदार नागरिक बनता है
विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अलावा अन्य विषयों की पुस्तकों का भी नियमित अध्ययन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक अच्छा पाठक ही आगे चलकर बेहतर शिक्षक और जिम्मेदार नागरिक बनता है. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने भी पुस्तकालय के महत्व पर अपने विचार रखे. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









