कोडरमा DC ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा, बोले- लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निष्पादन करें
कोडरमा में अपर समाहर्ता ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा की और सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली और लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया.
कोडरमा : कोडरमा उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, नीलाम शाखा, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन और जिला भू-अर्जन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में वन, उत्पाद, विद्युत, कृषि बाजार समिति, निबंधन, नगर परिषद, नगर पंचायत, मत्स्य, वाणिज्य कर, परिवहन, सहकारिता, खनन, नाप-तौल और भू-राजस्व सहित विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गयी.
लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करें : अपर समाहर्ता
अपर समाहर्ता ने सभी विभागों को चालू वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने दाखिल-खारिज, सुमोटो म्यूटेशन, डीसीएलआर म्यूटेशन, सेशन म्यूटेशन, भूमि सीमांकन और परिशोधन कार्यों की भी समीक्षा की. सभी अंचल अधिकारियों से कहा गया कि बिना वैध कारण किसी आवेदन को अस्वीकृत नहीं करें तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करें.
बैठक में एसडीओ निर्मल सोरेन भी रहे मौजूद
बैठक में जिला भू-अर्जन कार्यालय के तहत एनएचएआई और विभिन्न सड़क निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई. इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में एसडीओ निर्मल सोरेन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अस्मिता सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









