जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

नगर पंचायत सभागार में बुधवार को आगामी जनगणना मकान सूचीकरण कार्य को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ.

विज्ञापन

डोमचांच. नगर पंचायत सभागार में बुधवार को आगामी जनगणना मकान सूचीकरण कार्य को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. प्रशिक्षण के दौरान चार्ज पदाधिकारी भोला पांडेय ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण कार्य की बारीकियां समझायी गयी. मकान सूची करण जनगणना की नई है इस चरण में भवन, मकान व परिवार की पहचान और बुनियादी सुविधाओं का डाटा एकत्र होगा. उन्होंने निर्देश दिया कि गणना के दौरान कोई भी मकान छूटे नहीं और सभी आंकड़े सही व त्रुटि रहित दर्ज किये जाये, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी, इसी आधार पर फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना होगी, सभी प्रगणक एचएलओ को 33 प्रश्नों को पूरी गंभीरता से भरे, मकान का उपयोग, दीवार छत की सामग्री, पेयजल का स्रोत, शौचालय जैसे नए कोड ई वी की सही जानकारी लेना जरूरी है. प्रशिक्षण में उन्होंने फॉर्म 33 प्रश्नों को भरने की प्रायोगिक ट्रेनिंग, राजस्व गांव, और बेचिरागी गांव की पहचान ,उपचारित व अन अनौपचारिक पानी के स्रोत में अंतर, मोबाइल ऐप से डिजिटल डाटा एंट्री का तरीका क्षेत्रीय समस्याएं बंद मकान, सहयोग न मिलने पर क्या करें आदि की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर ट्रेनर राजेश्वर पांडेय व निशांत राज ने भी प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के सभी नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे. जनगणना का यह प्रथम चरण मकान सूची करण 16 मई से शुरू होना प्रस्तावित है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola