हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा आसमां

Published by : VIKASH NATH Updated At : 16 Feb 2026 5:51 PM

विज्ञापन

महाशिवरात्रि के मौके पर ध्वजाधारी धाम में आयोजित दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव सोमवार को पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ.

विज्ञापन

महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक प्रतिनिधि कोडरमा बाजार. महाशिवरात्रि के मौके पर ध्वजाधारी धाम में आयोजित दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव सोमवार को पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ. महोत्सव के अंतिम दिन शिवभक्तों की भीड़ इतनी उमड़ी कि स्थानीय हनुमान मंदिर से लेकर ध्वजाधारी धाम तक करीब दो किलोमीटर तक भक्तों का रेला सुबह से लेकर शाम तक लगा रहा. भक्तों के द्वारा लगाये जा रहे हर हर महादेव, बम बम भोले के जयघोष से संपूर्ण अबरक अंचल शिवमय हो गया. इसके पूर्व बीते देर रात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न करवाया गया. देवों के देव महादेव और पार्वती का विवाह संपन्न होते ही शिवभक्तों द्वारा शिवलिंग का जलाभिषेक अहले सुबह से ही शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा. श्रद्धालुओं ने 778 सीढियां चढ़ कर पहाड़ की चोटी पर अवस्थित शिवलिंग का जलाभिषेक किया और मंगल कामना की. एक अनुमान के मुताबिक महोत्सव के अंतिम दिन करीब 60 से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया. महोत्सव को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने में आयोजन समिति के गजेंद्र राम, विजय सिंह, यमुना यादव, गौरी लाल वर्णवाल ,राजकुमार यादव, अशोक यादव, मंटू विश्वकर्मा, प्रेम साव, विनोद कुमार मुन्ना, बैजनाथ यादव, संदीप कुमार साव, सुनील यादव आदि की अहम भूमिका रही. कई जिलों से पहुंचे थे श्रद्धालु ,जम कर हुआ मुंडन संस्कार महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन कोडरमा के अलावा चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह और बिहार राज्य के नवादा व गया से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था. वहीं महोत्सव के अंतिम दिन भी सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया. सुरक्षा व्यवस्था दिखी चाक चौबंद, एसडीओ और एसडीपीओ दिखे सक्रिय दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर स्थानीय हनुमान मंदिर से लेकर बागीटांड़ तक तथा ध्वजाधारी धाम के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गयी थी. बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सके इसके लिए जगह जगह पर बेरिकेडिंग की गयी थी. एसडीओ ओमप्रकाश मंडल और एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, नगर प्रशासक शंभु प्रसाद कुशवाहा घूम- घूम का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे. पहाड़ की तलहटी पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसडीओ स्वयं मोर्चा संभाले दिखे. श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसको लेकर एसडीओ काफी सक्रिय नजर आये. सबके सहयोग से शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ महोत्सव दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने कहा कि स्थानीय लोगों ,पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के भरपूर सहयोग से महोत्सव सम्पन्न हुआ. उन्होंने इसके लिए सबके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ तीनो लोको के स्वामी है, सच्चे मन से इनकी आराधना जो भक्त करते हैं, उन्हें जीवन में किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं होता है. डीसी, एसपी ने निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का लिया जायजा उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह सोमवार को ध्वजाधारी धाम पहुंचे और पूरे मेला परिसर का औचक निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान डीसी ने दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेला में किसी भी हाल में विधि व्यवस्था भंग नहीं हो, अशांति फैलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस पर विशेष ध्यान रखें, खास कर महिलाओं और युवतियों को मेले में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola