जिला कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की गयी

Updated:
विज्ञापन
जिला कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की गयी

जिला कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत रांची से डेनिल फाउंडेशन ट्रस्ट इंडिया के डीपीएमआर समन्वयक कामदेव बेसरा ने कोडरमा जिला का भ्रमण किया.

विज्ञापन

कोडरमा . जिला कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत रांची से डेनिल फाउंडेशन ट्रस्ट इंडिया के डीपीएमआर समन्वयक कामदेव बेसरा ने कोडरमा जिला का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने जिला कुष्ठ कार्यालय पहुंचकर कुष्ठ उन्मूलन से संबंधित विभिन्न संचिकाओं, अभिलेखों एवं प्रगति प्रतिवेदनों का अवलोकन किया तथा कार्यक्रम के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. इसके उपरांत श्री बेसरा ने बरसोतियाबर गांव में एक कुष्ठ प्रभावित मरीज के घर जाकर उसकी स्वास्थ्य स्थिति, उपचार प्रक्रिया एवं दिव्यांगता की अवस्था की जानकारी ली. मरीज को विकलांगता से बचाव के लिए सेल्फ केयर की विधि एवं फिजियोथेरेपी संबंधी आवश्यक व्यायामों का प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन ने मरीज एवं परिजनों को कुष्ठ विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जानेवाली सभी सुविधाओं एवं पुनर्वास संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. जिला प्रशासन ने बताया कि कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी एवं क्षेत्रीय भ्रमण जारी रहेगा, ताकि मरीजों को समुचित उपचार एवं पुनर्वास सुविधाएं समय पर उपलब्ध करायी जा सकें.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola