साइन मॉडर्न स्कूल ने मनाया अपना दूसरा वार्षिकोत्सव

Updated:
विज्ञापन

साइन मॉडर्न स्कूल कटहाडीह साहेबाडीह का दूसरा वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

शिक्षा के साथ साथ बच्चों का सर्वागिंण विकास जरूरी है : निर्मला

आपके शहर में

विज्ञापन

जयनगर. साइन मॉडर्न स्कूल कटहाडीह साहेबाडीह का दूसरा वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मंटू कुमार राणा व संचालन अनूप कुमार ने किया. उदघाटन मुखिया साइस्ता खानम, मुखिया संगीता देवी, पूर्व मुखिया शाबना खातून, पंसस फैजुल्लाह खान, समाजसेवी अरमान खान, वसी अहमद खान ने संयुक्त रूप से किया. स्कूल प्रबंधक द्वारा आंगतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा शॉल भेंटकर स्वागत किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत जैन, अभय, अलीना, जायरा, अफिशा, सन्ना, सिजरत, समरीन, अन्वी, काफिया, नूसरत, जाफरीन, सान्या, सलोनी, सुप्रिया, आंशु, अंशुका आदि ने स्वागत गीत से की. मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. प्राचार्य मंटू कुमार राणा ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शिक्षा के विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता दुहराया. मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, महामंत्री यमुना यादव, साहजाद आलम, शिवशंकर वर्णवाल आदि मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्री राणा के अलावे शिक्षक मुन्ना कुमार, हीरा लाल दास, सलेहा, सुमन, ज्योति, नूतन, ममता, सोना, फीजा, प्रियंका, गंगा, विक्रांत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola