जंगली हाथियों का तांडव लगातार जारी

Updated:
विज्ञापन
जंगली हाथियों का तांडव लगातार जारी

थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत में जंगली हाथियों का तांडव लगातार जारी है. मंगलवार की रात जंगली हाथियों ने गजहड़ गांव में घुसकर भारी तबाही मचायी

विज्ञापन

प्रतिनिधि सतगावां. थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत में जंगली हाथियों का तांडव लगातार जारी है. मंगलवार की रात जंगली हाथियों ने गजहड़ गांव में घुसकर भारी तबाही मचायी. हाथियों ने सुनील राय के घर को निशाना बनाते हुए उसकी दीवार ढहा दी और घर के अंदर रखे अनाज गेहूं, चावल, दाल और आलू को चट कर गये. गनीमत यह रही कि सभी परिवार शादी समारोह में शामिल होने कहीं गए हुए थे. जिससे इस हमले में परिवार के किसी सदस्य को नुकसान नहीं हुई. लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके काफी देर बाद टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को खदेड़ा गया. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है. स्थानीय निवासी श्रवण रविदास, देवानंद प्रसाद और बबलू प्रसाद समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि विभाग द्वारा बचाव के लिए टॉर्च, पटाखे या अन्य सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है. पिछले कई महीनों से हाथी विशेष रूप से कटैया पंचायत के गांवों को ही निशाना बना रहे हैं. इस क्षेत्र में हाथी अब तक एक युवक की जान ले चुके हैं, जिसके विरोध में दो बार सड़क जाम भी किया गया, लेकिन ठोस कार्रवाई शून्य है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola