परिजनों ने शव लेने से किया इंकार, जांच करने पहुंचे एसडीओ

Updated:
विज्ञापन
परिजनों ने शव लेने से किया इंकार, जांच करने पहुंचे एसडीओ

जयनगर थाना की हाजत में विजय यादव की मौत का मामला गरमाया

विज्ञापन

जयनगर थाना की हाजत में विजय यादव की मौत का मामला गरमाया जयनगर. थाना हाजत में कटिया पंचायत के मनीडीह निवासी विजय यादव की मौत का मामला पुलिस के लिए गले की फांस बनती जा रही है. हाजत में मौत मामले को लेकर जयनगर थाना प्रभारी उमनाथ सिंह को लाइन हाजिर किये जाने के बाद भी लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है. मृतक के परिजनों व लोगों ने मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई करने व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है. यही नहीं, शुक्रवार की शाम परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया. इस वजह से शुक्रवार रात व शनिवार की दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में नहीं किया जा सका था. बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम करना शुरू किया, पर परिजन ठोस कार्रवाई नहीं होने तक शव न लेने की बात पर अड़े रहे. लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा मारपीट कर विजय की हत्या की गयी है. शनिवार को लोगों की भीड़ मृतक के आवास पर लगी रही. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ ओम प्रकाश मंडल व सीओ सारांश जैन मृतक के आवास पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली. मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद को लेकर पुलिस द्वारा विजय यादव को हाजत में बंद किया गया था. हाजत में ही उसकी मौत हो गयी. लोगों ने कहा कि विजय यादव की हत्या के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाये. मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी व बच्चों का पालन पोषण तथा पढ़ाई-लिखाई को लेकर सरकारी सहयोग दिया जाये. ग्रामीणों की मांग पर एसडीओ श्री मंडल ने कहा कि जहां तक बच्चियाें की पढ़ाई की बात है, तो सरकार के सहयाेग से कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन कराया जायेगा. मृतक की पत्नी को अंचल कार्यालय में काम दिया जायेगा. हालांकि ग्रामीण इस आश्वासन पर संतुष्ट नहीं दिखे. ग्रामीण एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने तथा घटना में शामिल पुलिस कर्मी को कड़ी सजा देने और उसे नौकरी से हटाने की मांग कर रहे थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola