शहर में आज से मिठाइयां 20 प्रतिशत तक होंगी महंगी

Updated:
विज्ञापन
शहर में आज से मिठाइयां 20 प्रतिशत तक होंगी महंगी

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के बाद मिठाई विक्रेताओं ने लिया निर्णय

विज्ञापन

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के बाद मिठाई विक्रेताओं ने लिया निर्णय प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. लगातार बढ़ती महंगाई और उत्पादन लागत में भारी इजाफे के कारण शहर में अब मिठाइयां खरीदना महंगा होने जा रहा है. शहर के मिठाई व्यवसायियों ने आठ मई से मिठाइयों के दाम में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में बाइपास रोड स्थित शिव वाटिका में मिठाई व्यवसायियों की बैठक की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी है. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई अत्यधिक वृद्धि ने मिठाई कारोबार की कमर तोड़ दी है. दूध, खोवा, घी, चीनी, तेल, ड्राई फ्रूट्स, मैदा, बेसन व अन्य खाद्य सामग्री की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मौके पर वंदना स्वीट्स के प्रोपराइटर कैलाश चौधरी, कैलाश चौधरी, विकास सेठ, सुजीत लोहानी, अमित खेतान, रंजीत मोदी, राजा सिंह, संतोष गुप्ता, राजू मोदी, वीर कुमार सहित शहर के कई मिठाई व्यवसायी मौजूद थे़

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola