श्री भादी अमावस्या महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू, 8 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया में श्री राणी सती समिति ने 8 से 11 सितंबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव की रूपरेखा और कार्यक्रमों की घोषणा की है.
झुमरीतिलैया: श्री राणी सती समिति की बैठक श्री अग्रसेन भवन में हुई. बैठक में आगामी 8 से 11 सितंबर तक संकट मोचन ट्रस्ट मंदिर, असनाबाद में श्री भादी अमावस्या महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में महोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. बताया गया कि महोत्सव के पहले दिन 8 सितंबर को कलश यात्रा स्थानीय दुर्गा मंडप, अड्डी बंगला से निकाली जाएगी.
कलश यात्रा में दादी जी का भव्य रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा. वहीं 9 सितंबर को संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मीना अग्रवाल, बराकर द्वारा दादी जी का मंगल पाठ किया जाएगा. 10 सितंबर को भजन संध्या का आयोजन होगा. इसमें कोलकाता की प्रसिद्ध भजन गायिका ईशा अग्रवाल अपनी भजनों की प्रस्तुति देकर दादी जी के दरबार में हाजिरी लगाएंगी. साथ ही स्थानीय भजन गायकों द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी.
महोत्सव को ले सुबह दादी जी की पाटा पूजा तथा संध्या में महाआरती के साथ चार दिवसीय महोत्सव का विधिवत समापन होगा।इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य लाइटिंग से सजाया एवं संवारा जाएगा. बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रदीप खाटूवाला को संयोजक बनाया गया. समिति के सदस्यों ने महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की एवं गत वर्ष के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया.
बैठक में श्याम सुन्दर सिंघानिया, कैलाश चौधरी, अशोक पिलानिया, अनुप खाटूवाला, अरविन्द चौधरी, रमेश कंदोई, दीपक बसंत, विनोद पिलानिया, सुनील लोहिया, चन्द्रशेखर जोशी, मनोज लड्ढा, विपुल चौधरी, विनोद पोद्दार, रंजीत चौधरी, संजीव अग्रवाल, संजय नरेड़ी, प्रदीप बंसल, संजय खेमानी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










