झूलन महोत्सव में गूंजे भजनों के स्वर, ताली कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
कीर्तन में उपस्थित श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया के श्री श्याम मंदिर में झूलन महोत्सव पर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। ताली कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
झुमरीतिलैया: शहर के पानी टंकी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में झूलन महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना और अलौकिक श्रृंगार के साथ हुई. बाबा का आकर्षक दरबार श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. महोत्सव के दौरान आयोजित ताली कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. करीब सवा दो घंटे तक चले कीर्तन में भजन गायकों ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया.
भजनों के दौरान मंदिर परिसर तालियों और जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आये. भजन गायकों ने 'हो रहयो बाबा की नगरी में केशर चंदन को छिड़काव', 'सावन का महीना रिमझिम बरसे पानी, आया है खाटू से चलकर शीश का दानी', 'भर दे रे श्याम झोली भर दे', 'किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार', 'आपकी कृपा से हर काम हो रहा है' और 'हाजिरी लिखवाता हूं हर ग्यारस पर, मिलती है तनख्वाह मुझे बारस पे' समेत कई भजनों की प्रस्तुति दी.
मधु सिंह, संगीता जेठवा, प्रियंका ओझा, शांति देवी खेतान, महावीर खेतान, मनोज पिलानिया, नवीन कुमार, संदीप हिसारिया और पप्पू सिंह ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया. कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम के साथ भगवान भोले शंकर, वीर हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की स्तुति में भी भजन प्रस्तुत किये गये. मौके पर अरविंद चौधरी, संजय नरेडी, संतोष लढ़ा, विष्णु चौधरी, रितेश सिन्हा, कुंदन पांडेय, अमित बंसल, नीरज कुमार, विद्यासागर, विवेक सहल, आयुष वर्मा, रेशम कुमार, पप्पू खेतान, श्रवण खेतान, नीरज यादव, कविता पिलानिया, नेहा खेतान, प्रिया कुमारी, कविता कुमारी और श्रुति कुमारी, शालू कुमारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
अंत में श्याम स्तुति और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. आरती के दौरान मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










