ePaper

दुष्कर्म के प्रयास के मामले की एसडीपीओ ने की जांच

Updated at : 20 May 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास के मामले की एसडीपीओ ने की जांच

गांव के ही दो युवकों पर लगाया गया है आरोप

विज्ञापन

गांव के ही दो युवकों पर लगाया गया है आरोपसतगावां. थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास के मामले की जांच के लिए मंगलवार को एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह पहुंचे़ एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की है. एसडीपीओ ने पीड़िता का बयान भी कलमबद्ध किया. इस दौरान थाना प्रभारी सौरभ शर्मा भी मौजूद थे़ बताया जाता है कि दुष्कर्म के प्रयास की यह घटना 14 मई की सुबह चार बजे हुई़ घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन पर सतगावां थाना में मामला दर्ज किया गया है़ आरोप गांव के ही दो युवकों पर लगा है़ शिकायत करने पर दोनों युवकों ने पीड़िता को जान मारने की धमकी दी़ प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता 14 मई की सुबह खेत की ओर शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान गांव के ही कौशल कुमार (22)व सुनील राम (35) ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे, तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले.

डंडाडीह चौक के समीप सड़क हादसे में एक की मौत

जयनगर. कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर पावर हाउस डंडाडीह चौक के निकट सोमवार की रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उनकी पहचान डंडाडीह निवासी 55 वर्षीय जटहा साव के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलते ही लोग सड़क पर उतर आये. इसी बीच एसआई केडी प्रसाद भी दलबल के साथ पहुंच गये और गुस्साये लोगों को शांत कराया , फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, डंडाडीह निवासी 55 वर्षीय जटहा साव पावर हाउस के निकट खेत में अपना घर बना रहे थे. इसी दौरान किसी काम से वह जा रहे थे. सड़क पार करने के दौरान जयनगर की ओर से आ रही एक बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola