ePaper

आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

Updated at : 10 Mar 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

होली का त्योहार नजदीक है. ऐसे में पड़ोसी राज्य बिहार में अवैध शराब की मांग बढ़ गयी है़ ऐसे में तस्कर भी सक्रिय हो गये हैं. हालांकि, तस्करों के विरुद्ध आरपीएफ की कार्रवाई भी जारी है़

विज्ञापन

कोडरमा़ होली का त्योहार नजदीक है. ऐसे में पड़ोसी राज्य बिहार में अवैध शराब की मांग बढ़ गयी है़ ऐसे में तस्कर भी सक्रिय हो गये हैं. हालांकि, तस्करों के विरुद्ध आरपीएफ की कार्रवाई भी जारी है़ आरपीएफ ने अवैध शराब की खेप को बिहार ले जा रहे चार तस्करों को गिरफ्तार किया है़ सभी बिहार के रहनेवाले हैं. इनके पास से अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है़ आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे बेरोजगार हैं. इस वजह से ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में अवैध रूप से शराब को बिहार ले जाने की तैयारी में थे़ गिरफ्तार अरोपियों में बख्तियारपुर पटना निवासी प्रियांशु कुमार उर्फ गोलू कुमार (पिता राकेश कुमार), भीम विगहा थाना नरहट नवादा निवासी गांगुली कुमार ( पिता कृष्णा यादव) तथा खिरहरी निमा चतुर्भुज थाना रफीगंज औरंगाबाद (बिहार) अरविंद कुमार (पिता फगुनी यादव) व गौतम कुमार (पिता उमेश दास) के नाम शामिल हैं. इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार-पांच पर हावड़ा इंड साइड में स्थित शौचालय के पास से प्रियांशु व गांगुली को पकड़ा गया़ इनके पास दो पिट्ठू बैग में सात बोतल शराब व 11 बियर बरामद किया गया़ वहीं कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार-पांच पर स्थित न्यू फुट ओवरब्रिज के पास से अरविंद व गौतम को पकड़ा गया़ इनके पिट्ठू बैग से 18 बोतल शराब बरामद हुई. इधर, गाड़ी संख्या 03321 कोडरमा राजगीर स्पेशल से भी अवैध शराब बरामद की गयी. इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त ट्रेन के गझंडी स्टेशन से खुलने के बाद गझंडी तथा लालबाग स्टेशन के बीच जांच के क्रम में एक पिट्ठू बैग से 19 बोतल शराब बरामद हुई. हालांकि, किसी भी यात्री ने उक्त बैग को अपना नहीं बताया़ बरामद शराब व गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है़

आसनसोल वाराणसी एक्सप्रेस से चार बोरा महुआ बरामद

आरपीएफ ने गझंडी स्टेशन पर पहुंची गाड़ी संख्या 13553 अप आसनसोल वाराणसी एक्सप्रेस से चार बोरा महुआ बरामद किया़ इंस्पेक्टर के अनुसार ट्रेन के कोच संख्या ईआर-28037 की जांच के क्रम में सीट के नीचे चार बोरा में लावारिस अवस्था में रखा हुआ महुआ बरामद हुआ़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola