शिव वाटिका में हुआ रोटरी क्लब का होली मिलन

रोटरी क्लब कोडरमा द्वारा शिव वाटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों ने ढोल-नगाड़े की थाप होली का जश्न मनाया.
झुमरीतिलैया. रोटरी क्लब कोडरमा द्वारा शिव वाटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों ने ढोल-नगाड़े की थाप होली का जश्न मनाया. अध्यक्ष अमित कुमार व शिल्पी गुप्ता ने सभी सदस्यों को अबीर लगाकर सम्मानित किया. वहीं संतोष सिन्हा, सुरेश जैन व महेश दारूका ने भारतीय संस्कृति में होली के महत्व से अवगत कराया. क्लब के सभी सदस्यों ने होली का आनंद लिया. कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सिमरनजीत सिंह व मनीष पेड़ीवाल रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिया. वहीं कोलकाता से विशेष रूप से आमंत्रित होली संगीत कलाकार रूपा कुमारी ने अपने सतरंगी होली के गीतों से लोगों को झूमा दिया. सचिव प्रवीण वर्णवाल, रितु सेठ, मोहक सुल्तानिया ने मंच संचालन करते हुए महिला-पुरुष सदस्यों के बीच आकर्षक गेम के द्वारा लोगों को आनंदित किया रोटरी क्लब के युवा साथी गौरांग पुजारा शैलेश दारूका आकाश खेतान विपुल बगड़िया सनी कुमार ईशान सेठी आशीष कुमार राहुल मोदी मनीष गंगवाल आदि सदस्यों ने अपने परिवार के साथ नृत्य संगीत आदि कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभायी. कार्यक्रम में लकी ड्रा का पुरस्कार संदीप सिन्हा, धर्मेंद्र प्रसाद, विपुल बगड़िया, शिल्पी गुप्ता व प्रवीण मोदी को देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सुरेश जैन, कैलाश चौधरी, महेश दारूका, धर्मेंद्र प्रसाद, सुभाष मोदी, चार्टर्ड अकाउंटेंट सुधीर कुमार, प्रदीप हिसारिया, संजीव अग्रवाल, अभय कुमार, माला दारूका, विकास सेठ, डॉ संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




