Koderma News: जमीन के दाखिल-खारिज को लेकर सख्त हुआ प्रशासन, बिना वैध कारण आवेदन रिजेक्ट नहीं करने का निर्देश
कोडरमा में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण और भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए।
कोडरमा: DC के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, नीलाम शाखा, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन एवं जिला भू-अर्जन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सर्वप्रथम राजस्व संग्रहण से संबंधित विभागों वन प्रमंडल, उत्पाद विभाग, विद्युत विभाग, कृषि बाजार समिति, निबंधन कार्यालय, नगर पर्षद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत डोमचांच/कोडरमा, मत्स्य विभाग, वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग, सहकारिता विभाग, खनन विभाग, नाप-तौल विभाग तथा भू-राजस्व शाखा की समीक्षा की गई.
इस दौरान सभी विभागों से राजस्व संग्रहण की अद्यतन जानकारी ली गई. अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित करेंगे. अपर समाहर्ता ने राजस्व विभाग अंतर्गत दाखिल-खारिज, सुमोटो म्यूटेशन, डीसीएलआर म्यूटेशन, सेशन म्यूटेशन, भूमि सीमांकन एवं परिशोधन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की.
उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों के निर्देश दिए कि बिना किसी वैद्य कारण से आवेदन को रिजेक्ट नहीं करेंगे, सभी आवेदन ज्यादा दिन लंबित न रहे, सुनिश्चित करेंगे. अंचल अधिकारी को लंबित दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.
जिला भू-अर्जन कार्यालय की समीक्षा के क्रम में एनएचएआई से संबंधित मामलों, आरसीडी अंतर्गत बरियारडीह मरकच्चो निर्माण परियोजना, बगडो से महेशपुर चौक पथ चौड़ीकरण, तिलैया बगडो, जयनगर पथ, डोमचांच पिपचो पथ तथा बेको–माखमारगो पथ निर्माण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर एसडीओ निर्मल सोरेन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अस्मिता सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, प्रशासक नगर पर्षद झुमरी तिलैया/नगर पंचायत कोडरमा व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










