हत्या का मामला दर्ज कर दोषी को गिरफ्तार करें: कांग्रेस
Updated at : 23 Mar 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन

परसाबाद कटिया मनीडीह निवासी विजय यादव की हाजत में हुई मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है.
विज्ञापन
जयनगर . परसाबाद कटिया मनीडीह निवासी विजय यादव की हाजत में हुई मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है. इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने बताया कि 20 मार्च की सुबह जयनगर थाना हाजत में विजय यादव की मौत हो गयी. परिजन बता रहे हैं कि बेरहमी से पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है. जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने इस घटना को पुलिस प्रशासन पर एक बड़ा धब्बा बताते हुए जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर अविलंब उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.
ब्लड बैंक बंद रहने से लोग हो रहे हैं परेशान : सचिव
कोडरमा. सदर अस्पताल कोडरमा में छह महीने से ब्लड बैंक बंद है, जिसका खामियाजा ब्लड की जरूरत वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. जरूरतमंदों को हजारीबाग ब्लड बैंक से ब्लड लाने को मजबूर होना पड़ता है. कई बार वहां भी अनुपलब्धता के कारण निजी अस्पताल के ब्लड बैंक से तीन से चार हजार में ब्लड खरीदना पड़ रहा है. कोडरमा घाटी में आये दिन दुर्घटना होने व गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को खून की कमी के कारण यहां से रेफर कर दिया जा रहा है. सूचना अधिकार मंच के सचिव आरके बसंत ने इस स्थिति को चिंताजनक बताया है. बसंत ने कहा है कि कोडरमा जिला प्रशासन व स्वास्थ्य सचिव अविलंब ब्लड बैंक को सुचारू रूप से चलाने एवं ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




