प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता हर हाल में बनी रहे: प्रकाश रजक

Updated:
विज्ञापन

प्रकाश रजक. | Prabhat Khabar Network

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर कांग्रेस नेता प्रकाश रजक ने जताई चिंता, छात्रों के भविष्य के साथ न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन

कोडरमा: जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश रजक ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी चिंता पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा व्यवस्था सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों, परिश्रम और भविष्य का सवाल है।

उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने दिन-रात मेहनत करके अपने परिवार और अपने राज्य के लिए बेहतर भविष्य का सपना देखा है, उनके मन में अगर अविश्वास पैदा हो रहा है, तो इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता हर हाल में बनी रहनी चाहिए।

श्री रजक ने कहा कि छात्रों की आवाज को केवल आंदोलन के रूप में नहीं, बल्कि उनकी पीड़ा और चिंता के रूप में समझा जाना चाहिए। अगर किसी भर्ती परीक्षा को लेकर सवाल उठे हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola