गझंडी स्टेशन पर 63 लीटर अवैध बीयर बरामद, तस्कर मौके से फरार
जब्त बीयर के साथ आरपीएफ. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के गझंडी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से 126 कैन अवैध बीयर बरामद की है। तस्कर बैग छोड़कर फरार हो गया, जांच जारी है।
कोडरमा: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), कोडरमा ने ऑपरेशन "सतर्क" के तहत कार्रवाई करते हुए गझंडी रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की है। हालांकि, ट्रेन तस्कर पकड़ा नहीं जा सका।
जानकारी के अनुसार, निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षी श्रवण कुमार एवं आरक्षी पूरण चंद मीणा गझंडी रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंची गाड़ी संख्या 13233 दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की जांच की गई।
तलाशी के दौरान ट्रेन के बाथरूम के पास दो ट्रॉली बैग संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया। संदेह के आधार पर दोनों बैगों की तलाशी ली गई।
जांच में पहले पीले रंग के ट्रॉली बैग से 66 कैन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (500-500 मिली) तथा दूसरे लाल रंग के ट्रॉली बैग से 60 कैन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर (500-500 मिली) बरामद हुई।
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए