राज्यस्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए प्राची का चयन

Published by : VIKASH NATH Updated At : 18 Jun 2025 4:57 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी प्रिंस मिश्रा की पुत्री प्राची मिश्रा का राज्यस्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है.

विज्ञापन

18कोडपी51 प्राची मिश्रा कोडरमा. राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी प्रिंस मिश्रा की पुत्री प्राची मिश्रा का राज्यस्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. यह प्रतियोगिता 17 से 19 जून तक रामगढ़ में होगी. प्राची मिश्रा एक वर्ष से तलवारबाजी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है. वह खेलो इंडिया की गतका की भी खिलाड़ी है और मॉडर्न पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा है. प्राची मिश्रा के चयन पर जिला तलवारबाजी संघ के सचिव प्रिंस मिश्र ने कहा कि कोडरमा के फेंसिंग खिलाड़ी हर दिन नई ऊंचाइयां छू रहे हैं. प्राची को शुभकामना देते हुए उन्होंने उम्मीद जतायी कि प्राची जरूर अच्छा प्रदर्शन करेगी और अपने जिला का नाम रोशन करेगी. यह पहली बार है कि जिले की कोई महिला फेंसर प्रतिष्ठित इवेंट के लिए क्वालीफाई की है. उनके चयन पर झारखंड तलवारबाजी संघ के महासचिव जय कुमार, संयुक्त सचिव राकेश मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की निदेशिका संगीता शर्मा, शिक्षिका तनुश्री सरकार, शिक्षक टीपू सिंह, संदीप राणा व अन्य ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola