खुलेआम मेडिकल वेस्ट फेंकने और जलाने से लोग परेशान

शहर के राजगढ़िया रोड, डॉक्टर गली में कई जगहों पर खुलेआम मेडिकल वेस्ट फेंकने और बाद में इसको जला देने से स्थानीय लोग परेशान हैं.
कोडरमा़ शहर के राजगढ़िया रोड, डॉक्टर गली में कई जगहों पर खुलेआम मेडिकल वेस्ट फेंकने और बाद में इसको जला देने से स्थानीय लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल वेस्ट को यहीं पर जला देने से सांस लेना भी मुश्किल हो जाती है़ इस मामले को लेकर स्थानीय निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने सवाल उठाया है़ साथ ही इस मामले को लेकर उन्होंने सिविल सर्जन व नगर प्रशासक से शिकायत की है़ पिंकी जैन के अनुसार गत दिन भी राजगढ़िया रोड में खुलेआम रोड पर फेंके गये मेडिकल वेस्ट में आग लगा दी गयी. जिससे निकल रहे जहरीले धुएं से कई लोगों को दम घुटने जैसा महसूस हुआ़ यह स्थिति शहर के लिए अच्छी नहीं है़ उन्होंने पदाधिकारियों से खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों पर कार्रवाई करने व समस्या के समाधान की मांग की है़ पिंकी ने कहा है कि नगर पर्षद जो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की बात करता है, परंतु वह सपना के जैसा है़ सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है़ राजगढ़िया रोड व डॉक्टर गली में कई दवा दुकानों व पैथोलॉजिकल लैब द्वारा रोड पर खुलेआम खून से सना हुआ डिस्पोजल, सूई, सिरिंज, बैंडेज व ग्लब्स फेंक दिया जाता है. इसी गंदगी के ढेर पर शाम में जला दिया जाता है, जिससे आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




