डोमचांच में परमहंस बाबा का समाधि पर्व शुरू

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
डोमचांच में परमहंस बाबा का समाधि पर्व शुरू

श्री परमहंस बाबा का 65वां तीन दिवसीय समाधि पर्व शनिवार को शुरू हुआ.

विज्ञापन

डोमचांच. श्री परमहंस बाबा का 65वां तीन दिवसीय समाधि पर्व शनिवार को शुरू हुआ. समाधि पर्व को मनाने के लिए कोडरमा, तिलैया, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, रांची, गिरिडीह, धनबाद, बिहार शरीफ व मुंगेर से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं. श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए श्री परमहंस बाबा धर्मशाला में व्यवस्था की गयी है. समाधि पर्व के पहले दिन बाबा की समाधि पर हवन व महाआरती हुई. इसके बाद भजन हुआ. कार्यक्रम समाधि सेवक व शिक्षाविद् उमानाथेंद्र गुरु, विवेक इंद्र गुरु, रंजना पांडेय, स्वर्णिम इंद्र गुरु आदि के द्वारा किया जा रहा है. बाबा की समाधि पर दूसरे दिन 12 अक्टूबर को चादरपोशी होगी. तीसरे व अंतिम दिन भंडारा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola