ePaper

आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन

Updated at : 17 Jun 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन

डगरनवा पंचायत अंतर्गत ग्राम बनमुरहा में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मरकच्चो. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना के अंतर्गत प्रखंड के डगरनवा पंचायत अंतर्गत ग्राम बनमुरहा में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बीडीओ हुलास महतो, एलडीएम विमलकांत झा के साथ साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. शिविर का आयोजन अनुसूचित जनजाति समुदाय के परिवार को केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए किया गया. इस दौरान जाति, आवासीय, आधार कार्ड बनाने, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, पीएम मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत, टीबी मुक्त भारत, मिशन इंद्रधनुष, पीएम जनधन योजना, स्टैंड अप इंडियन योजना, मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, केसीसी, पीएम किसान, मनरेगा, सर्वजन पेंशन योजना आदि के स्टॉल लगाये गये. विभिन्न विभागों के लिए लगभग 300 आवेदन आये. कई आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया. शिविर के दौरान ग्रामीणों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया. कई लाभुकों के जनधन खाता खोले गये और बीमा की गयी. ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उनके बीच मुफ्त दवा का वितरण किया गया. मौके पर एमओ एल लोहरा, डॉ दिनेश कुमार, जेइ शिवशंकर यादव, राजेश कुमार, सर्वेश कुमार, जावेद अंसारी, लेखराज दास, दीपक कुमार, पंकज कुमार, श्यामसुंदर प्रसाद, किशोर यादव, कमल कुमार, दिलीप महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola