मारवाड़ी युवा मंच का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Published by :VIKASH NATH
Published at :15 Apr 2026 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
मारवाड़ी युवा मंच का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

मारवाड़ी युवा मंच का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. समारोह में मोहित संघई ने अध्यक्ष पद की शपथ ली,

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. समारोह में मोहित संघई ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, जबकि अतुल खेतान ने सचिव एवं महावीर खेतान ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली. वहीं उपाध्यक्ष प्रतीक संघई, सिद्धार्थ झांझरी, और शिवेश पच्चीसिया, सह सचिव विकास जैन, रौनक कासलीवाल ने शपथ ली. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया ने की. मौके पर आशीष अग्रवाल (मंडलिया उपाध्यक्ष), दीपक गोयंका (महामंत्री), विकास झाझरिया (कोषाध्यक्ष), अमित शर्मा (जन सम्पर्क संयोजन), राज पचिसिया (संयोजक, युवा भवन), सारिका लड्ढा एवं श्रेया केडिया की सक्रिय उपस्थिति रही. वहीं नव-निर्वाचित अध्यक्ष मोहित संघई ने भी अपने पिछले 14 दिनों के कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया. सचिव अतुल खेतान ने पर्यावरण संरक्षण, रक्त दान, मुक्तिधाम निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जायेगी. संचालन रौनक कासलीवाल व आशीष शर्मा ने किया. इस दौरान समाज की पिंकी जैन, जो लगातार तीसरी बार वार्ड पार्षद बनी हैं, उन्हें प्रांत के अधिकारियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मौके पर जैन समाज से राज छाबड़ा, श्वेतांबर जैन समाज से रितेश दुग्गड़, ब्राह्मण मारवाड़ी समाज से धीरज जोशी, अग्रवाल समाज से संजीव खेतान, पप्पू केडिया, माहेश्वरी समाज से राज पच्चीसिया,, श्री कोडरमा गौशाला समिति से ओमप्रकाश खेतान, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स से प्रदीप केडिया आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola