साथी के साथ मिल फूफा कर रहा था गलत काम, बच्चे ने देख लिया था

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
साथी के साथ मिल फूफा कर रहा था गलत काम, बच्चे ने देख लिया था

पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अशोक यादव का इस कांड में संलिप्तता पायी गयी, जो अपहृत बच्चे का रिश्ते में फूफा लगता है

विज्ञापन

पुलिस का खुलासा मां के सामने बच्चे का गला घोटा गया कोडरमा. पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अशोक यादव का इस कांड में संलिप्तता पायी गयी, जो अपहृत बच्चे का रिश्ते में फूफा लगता है. पुलिस टीम द्वारा अशोक यादव को कब्जे में लेकर गहराई से पूछताछ की गयी तो पूछताछ के कम में इस काण्ड में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मेरा तथा मृतक की मां मिला कुमारी से नाजायज संबंध है. घटना की रात मैं नशे में होकर अपने साथ सोनू यादव उर्फ भगत यादव को लेकर मिला कुमारी के घर गये, जहां मेरे एवं सोनू यादव उर्फ भगत यादव का मिला कुमारी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मृतक (आर्यन कुमार) देख लिया एवं हल्ला करने लगा तब मिली कुमारी के सामने ही उसके बेटे (मृतक) को सोनू यादव उर्फ भगत यादव मुंह दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया तथा तीनों मिलकर योजना बनाते हुए सोनू यादव उर्फ भगत यादव एवं अशोक यादव आर्यन कुमार को बेहोशी की हालत में बगल के कुएं में फेंक दिया. इसके बाद मैं (अशोक यादव) अपना घर चला अया एवं सोनू यादव उर्फ भगत यादव कहीं भाग गया. पुलिस टीम द्वारा अशोक यादव की निशानदेही पर अपहृत बच्चा आर्यन कुमार का शव कुएं से बरामद किया गया. उक्त घटना में मृतक बच्चा की मां मिला देवी की भी संलिप्तता पायी गयी है. मृतक की मां मिला कुमारी के द्वारा पुलिस को दिग्भ्रमित करने के लिए झूठा एवं मनगढंत कहानी कि दो नकाबपोश व्यक्ति मेरे बेटे को अपहरण कर ले गये हैं, जबकि मृतक की मां के सामने ही दोनों आरोपियों के द्वारा मृतक आर्यन कुमार का मुंह दबाकर कुआं में फेंकने के लिए ले जाया गया.

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola