ePaper

गायत्री शक्तिपीठ में मासिक गोष्ठी का आयोजन

Updated at : 16 Jun 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ में मासिक गोष्ठी का आयोजन

गायत्री शक्तिपीठ झुमरी तिलैया में नारी सशक्तीकरण को लेकर मासिक गोष्ठी हुई.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. गायत्री शक्तिपीठ झुमरी तिलैया में नारी सशक्तीकरण को लेकर मासिक गोष्ठी हुई. इसमें कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किये गये. इस दौरान प्रखंड समन्वयकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किये गये कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. शांतिकुंज द्वारा प्रकाशित प्रज्ञा अभियान पाक्षिक पत्रिका कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया. 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा सभी प्रखंडों में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. बरसात में सामूहिक पौधारोपण की बात कही गयी. 21 जून को विश्व योग दिवस पर सभी मंडल में अपने स्तर पर योग अभ्यास करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में ईश्वर साव, महेश यादव, भीष्म गुप्ता, विशुन साव, त्रिभुवन राम, राज कुमार मेहता, रामस्वरूप विश्वकर्मा, श्यामसुंदर यादव, प्रकाश ठाकुर, विनय राणा, कैलाश पंडित, प्रदीप साव, सुभाष कुमार गुप्ता, शिव प्रसाद वर्णवाल, कुमकुम कुमारी, सुनीता भगत, रेखा वर्णवाल, गीता देवी ,उषा देवी, विकास वर्णवाल, राजेश कुमार, प्रेम कुमार पंडित, दीपक पंडित, अंजनी देवी, कुंती वर्णवाल, मंजू कुमारी, रेणु कुमारी, गणेश प्रसाद, विनोद शर्मा, मनीषा मोदी, राजदीप प्रसाद, फुलवा देवी, दिनेश प्रसाद ठाकुर, अर्जुन प्रसाद मोदी, रत्नेश जायसवाल, महावीर यादव, सरयू प्रसाद, दुखी चौधरी, परिव्राजक राजकुमार कुशवाहा, संतोष ठाकुर का सराहनीय सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola