स्थायीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों का धरना

Updated:
विज्ञापन
स्थायीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों का धरना

इस दौरान सभी मनरेगा कर्मी काली पट्टी बांधे हुए थे.

विज्ञापन

मरकच्चो. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ अंतर्गत मरकच्चो प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर नौ मार्च को प्रखंड मुख्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिया. इस दौरान सभी मनरेगा कर्मी काली पट्टी बांधे हुए थे. मनरेगा संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार रविदास ने बताया कि ये सांकेतिक धरना नौ मार्च को प्रखंड मुख्यालय में, 10 को जिला मुख्यालय, 11 मार्च को रांची में किया जायेगा. अगर फिर भी मनरेगा कर्मियों की मांगे पूरी नहीं हुई, तो 12 मार्च से मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में स्थायीकरण करना, राज्य मनरेगा कोषांग के अनुरूप ग्रेड पे लागू करना, सामाजिक सुरक्षा नीति के तहत स्वास्थ्य बीमा पेंशन और मृत्यु होने पर मुआवजा लागू करना आदि मांग शामिल हैं. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार दास, बीपीओ रविशंकर प्रसाद, सहायक अभियंता चितरंजन कुमार, कनीय अभियंता शिव शंकर यादव, रोजगार सेवक महेश दास, राजन कुमार, नदीम खान, धर्मेंद्र कुमार, महावीर प्रसाद, मनीष कुमार, राजेश कुमार, विपिन बिहारी, कालेश्वर मुर्मू, राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola