ePaper

विधायक ने तालाब जीर्णोद्धार की आधारशिला रखी

Updated at : 02 May 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने तालाब जीर्णोद्धार की आधारशिला रखी

दोनों तालाबों का जीर्णोद्धार लघु सिंचाई विभाग से लगभग 92 लाख क़ी लागत से किया जाना है.

विज्ञापन

मरकच्चो. विधायक डाॅ नीरा यादव ने शुक्रवार को प्रखंड की दशारो पंचायत में दो तालाबों के जीर्णोद्धार की आधारशिला रखी. उक्त दोनों तालाबों का जीर्णोद्धार लघु सिंचाई विभाग से लगभग 92 लाख क़ी लागत से किया जाना है. जिसमे दशारो पूरनी बखरी में लगभग 32 लाख की लागत से बौना आहर तथा दशारो खुर्द में लगभग 62 लाख की लागत से रामजी आहर का जीर्णोद्धार शामिल है. मौके पर विधायक ने कहा कि उक्त दोनों तालाबों के जीर्णोद्धार की मांग ग्रामीणों द्वारा काफी दिनों से की जा रही थीं. इन तालाबों के जीर्णोद्धार हो जाने के बाद तालाबों में सालों भर पानी रहेगा और कृषक सालों भर अपने खेतों में सिंचाई कर फसल उपजा सकेंगे तथा अपनी आजीविका को बढ़ा सकेंगे. साथ ही तालाब में किसान मत्स्य पालन भी कर सकेंगे. मौके पर भाजपा महामंत्री विजय यादव, मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, पवन सिंह, सुदर्शन यादव, अरुण यादव, महेश यादव, लक्ष्मण रजक, मो जाकिर अंसारी, शंकर यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola