गुमो के लापता युवक-युवती लौटे, परिजनों की सहमति से हुई शादी

Updated:
विज्ञापन
गुमो के लापता युवक-युवती लौटे, परिजनों की सहमति से हुई शादी

20 मई को दोनों घर से भागकर वाराणसी चले गये थे.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. गुमो क्षेत्र से 20 मई को घर से लापता हुए युवक और युवती सोमवार को तिलैया लौट आये. दोनों सीधे थाना पहुंचे और सुरक्षा की मांग की. जानकारी के अनुसार, अमन सिंह (पिता बलराम सिंह) और मीनू कुमारी (पिता कृष्णा सिंह), दोनों निवासी राजपूत मोहल्ला गुमो, 20 मई को घर से भागकर वाराणसी चले गये थे. सोमवार सुबह वे दोनों झुमरीतिलैया लौट आये. यहां से तिलैया थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति जतायी. सहमति मिलने पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शहर के एक मंदिर में दोनों की शादी करायी गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola