जिला बोर्ड की बैठक में कई निर्णय लिये गये

Updated:
विज्ञापन
जिला बोर्ड की बैठक में कई निर्णय लिये गये

जिला परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को डीवीसी जनरल भगत सिंह हाउस में जिप अध्यक्ष रामधन यादव की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

मेघातरी बस स्टैंड का तीसरा क़िस्त जमा नहीं होने और संवेदक पर होगी कार्रवाई

कोडरमा बाजार. जिला परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को डीवीसी जनरल भगत सिंह हाउस में जिप अध्यक्ष रामधन यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हाल ही में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत पंचायती राज दिवस पर राज्य के उत्कृष्ट जिला परिषद के रूप में कोडरमा जिला परिषद का चयन होने और 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलने पर सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्त की. अध्यक्ष यादव ने कहा कि यह सम्मान टीम वर्क और पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है.

बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 10 संवेदकों को निक्षय मित्र प्रमाण पत्र दिया गया. सीएच रोड पर निर्मित 34 दुकानों में से एक को जन औषधि केंद्र के लिए सुरक्षित रखा गया और शेष दुकानों का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर एनओसी प्राप्त दुकानदारों को करने का प्रस्ताव पारित हुआ. मेघातरी बस स्टैंड के संवेदक द्वारा अंतिम किस्त जमा न करने पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया तथा नये वित्तीय वर्ष में उच्चतम बोली लगाने वाले को बस पड़ाव आवंटित करने का फैसला लिया गया.

सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिये गये. बैठक में डीडीसी रवि जैन, उपाध्यक्ष निर्मला देवी, विभिन्न जिप सदस्य, सांसद व विधायक प्रतिनिधि तथा विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola