भंडारा के साथ रामचरित मानस महायज्ञ का समापन
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 09 Feb 2026 10:05 PM
रविवार को यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञमंडप की परिक्रमा व महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी.
मरकच्चो. तेलोडीह पंचायत के पडरिया में दो फरवरी से आयोजित श्री श्री 1008 श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस महायज्ञ का समापन सोमवार को भंडारे के साथ हो गया. इससे पूर्व रविवार को यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञमंडप की परिक्रमा व महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. यज्ञाचार्य आचार्य अंबिका प्रसाद पांडेय शास्त्री एवं यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों ने अनुष्ठान के बाद पूर्णाहुति की. शाम को महाआरती के साथ समापन हुआ. वहीं सोमवार को भंडारा में क्षेत्र के कई लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया. भंडारा कार्यक्रम में विधायक डाॅ नीरा यादव भी शामिल हुईं और प्रसाद ग्रहण किया. इसके पूर्व यज्ञ समिति द्वारा रविवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमे जाने मानी गायिका पल्लवी झा ने एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. महायज्ञ को सफल बनाने में मनिंद्र राम, जागेश्वर सिंह, एम चंद्रा, रामकृपाल सिंह, दीपक राम, राजेश सिंह, कृष्णदेव यादव, प्रदीप राम, संजय राम, संजय सिंह सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










