भव्य शोभायात्रा के साथ मां मथुरासिनी महोत्सव शुरू

Updated at : 10 Mar 2026 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा के साथ मां मथुरासिनी महोत्सव शुरू

तीन दिवसीय महोत्सव के तहत होंगे विविध कार्यक्रम

विज्ञापन

धर्मकर्म. तीन दिवसीय महोत्सव के तहत होंगे विविध कार्यक्रम : शोभायात्रा के दौरान मां के जयकारे से गूंज उठा शहर झुमरीतिलैया. शहर में मंगलवार को 26वें तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ हुई. इस दौरान मां के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा. शोभायात्रा के दौरान सुसज्जित रथ पर सजी मां की झांकी, पीले वस्त्रों में शामिल श्रद्धालु और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि ने पूरे नगर को एक दिव्य उत्सव में बदल दिया. शोभायात्रा से पूर्व श्री माहुरी भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठ सदस्य सदानंद प्रसाद सेठ ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद यहां से मां मथुरासिनी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. सुसज्जित वाहन में सजा मां का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा. दीपा भदानी और बिनोद भदानी ने यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की, जिसे पंडित अखिलेश पांडेय ने विधिवत संपन्न कराया. शोभायात्रा में इस वर्ष एक विशेष दृश्य देखने को मिला, जब पहली बार बालिका समिति की सदस्य ध्वज लेकर सबसे आगे चलती नजर आयीं. पंच सेविका के रूप में स्मृति ब्रहपुरिया, सोनल सेठ, महक सेठ, मानसी अठघरा और पलक कुमारी ध्वज लेकर अग्रिम पंक्ति में चल रही थीं. इन पंच सेवकों को ध्वज वार्ड पार्षद राजू लोहानी, विशाल भदानी, पूर्व वार्ड पार्षद रीता लोहानी, अलीशा कुमारी ने सौंपा. इससे पहले मंडल अध्यक्ष अरुण सेठ और सुनील ब्रहपुरिया ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया. महिलाओं ने श्रद्धा से की पुष्पवर्षा मां मथुरासिनी के स्वरूप में आशवी भदानी घोड़े के रथ पर विराजमान थीं. नीतू कपसीमे, साधना भदानी, प्राची भदानी, नेहा कपसीमे और अलीशा कपसीमे सहित अन्य महिलाओं ने मां के स्वरूप पर फूलों की वर्षा कर श्रद्धा प्रकट की. शोभायात्रा श्री माहुरी भवन से निकलकर गौरी शंकर मोहल्ला, झंडा चौक, स्टेशन मार्ग, श्री हनुमान मंदिर, स्टेशन काली मंदिर ओवरब्रिज होती हुई बड़ा डाकघर के समीप स्थित श्री गुरु प्रसाद आश्रम पहुंची. भक्ति गीतों से झूम उठा नगर शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि से पूरा नगर गूंज उठा. भजन गायक बॉबी कपसीमे, सत्यम वैश्खियार, बिनोद चौरसिया, मनोज माथुर और मुन्ना भदानी ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत की. बॉबी कपसीमे ने मां मथुरासिनी की कृपा जिस पे हो जाये, जीवन उसका धन्य हो जाए… गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. सत्यम वैश्खियार ने मस्त जवानी में वीरा हनुमान… और बिनोद चौरसिया ने छम छम नाचे देखो वीर हनुमान… प्रस्तुत किया. पूनम सेठ ने चल चल माता के द्वार, मां का प्यार मिलेगा… मनोज माथुर ने दुर्गा भवानी आयी रे…गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. शोभायात्रा के श्री गुरु प्रसाद आश्रम पहुंचने पर मां मथुरासिनी की दस भुजी प्रतिमा और भगवान शंकर के मंदिर में विशेष पूजन-अर्चना की गयी. शोभायात्रा में ये थे शामिल शोभायात्रा में रवि कपसीमे, अरुण सेठ, सुनील भदानी, सुनीता कपसीमे, बॉबी कपसिमे, दिलीप ब्रहपुरिया, रितेश लोहानी, बंटू पहाड़ी, गौतम वैश्खियार, विकास वैश्खियार, निक्की बरबीघहिया, संदीप लोहानी, नरेश गुप्ता, अजय लोहानी, सागर भदानी, रवि लोहानी, शुभम कपसीमे, महेंद्र लोहानी, उचित अठघरा, मुकेश ब्रहपुरिया, वेद प्रकाश भदानी, प्रदीप कंधवे, अभिषेक रंजन, अंकित एकघरा, नीरज अठघरा, रोबिन्स एकघरा, रुपेश लोहानी, पूर्णिमा सेठ, अनुपमा ब्रहपुरिया, अंकिता लोहानी, जयंती सेठ, कल्याणी भदानी, प्रीति बड़गवे, रीना कंधवे, नूतन आर्य, सारिका कपसीमे, मधु एकघरा, रानी कुमारी, नीलम भदानी, शिवांगी कुमारी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola