मधुमक्खी पालन कर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोता बने लक्ष्मण यादव

दो माह पूर्व उन्होंने 95 बॉक्स मधुमक्खी पालन शुरू किया
राजेश सिंह, जयनगर. प्रखंड के तमाय में पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव ने मधुमक्खी पालन के साथ मधु व्यवसाय शुरू कर दिया है. दो माह पूर्व उन्होंने 95 बॉक्स मधुमक्खी पालन शुरू किया. वे हर 10-15 दिन में उत्पादित मधु प्राप्त कर उसका व्यवसाय कर रहे हैं, जिसकी बिक्री उच्च दर पर होती है. उनके द्वारा शुरू की गयी यह प्रयास आसपास के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस व्यवसाय को कोई भी अपनाकर प्रगति कर सकता है. मैंने उद्यान विभाग से मधुमक्खी लाकर इसका पालन शुरू किया है और सफलता की ओर बढ़ रहे हैं. भीड़ भाड़ इलाके से अलग रहने के कारण लोगों को कोई खतरा नहीं है. श्री यादव ने बताया कि मधुमक्खी पालन के साथ-साथ उन्होंने जेठुआ सब्जी भिंडी, करेला, कद्दू आदि की खेती शुरू की है. उसकी नियमित रूप से देखभाल की जा रही है. उम्मीद है कि बेहतर फसल की उत्पादन होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




