कोडरमा प्रो-कबड्डी लीग 22 से 24 अप्रैल तक

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
कोडरमा प्रो-कबड्डी लीग 22 से 24 अप्रैल तक

कोडरमा प्रो-कबड्डी लीग -I की तैयारियों को लेकर सेक्रेड हार्ट स्कूल में जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संदीप सिन्हा के नेतृत्व में बैठक हुई

विज्ञापन

कोडरमा. कोडरमा प्रो-कबड्डी लीग -I की तैयारियों को लेकर सेक्रेड हार्ट स्कूल में जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संदीप सिन्हा के नेतृत्व में बैठक हुई. बैठक में आगामी प्रथम कोडरमा प्रो कबड्डी लीग के आयोजन को लेकर चर्चा हुई. बताया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अप्रैल तक स्थानीय सीएच स्कूल मैदान में दूधिया रोशनी में होगी. जिसमें जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड राज्य के अलग-अलग जिले के लगभग 150 से ज्यादा महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे. महिलाओं की चार टीम व पुरुषों की छह टीमें प्रतियोगिता में अपने-अपने फ्रेंचाइजी के लिए दम-खम दिखायेगी. कोडरमा जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी लीग व राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के मैच ऑफिसियल, रेफरी व स्कोरिंग करेंगे. कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन अपनी ओर से कोडरमा जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड के महिला व पुरुष कबड्डी खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का काम कर रहा है. उद्घाटन अंर्तराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सागर कुमार व राहुल चौधरी के साथ साथ भारतीय कबड्डी के टीम के कोच ने किया. बैठक में संघ के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी टीमों के कोच व फ्रेंचाइजी मालिक के अलावा संघ के सरंक्षक प्रमोद कुमार, सुनील जैन, लक्ष्मण यादव, उपाध्यक्ष तौफ़ीक़ हुसैन, विकास कुमार, संयुक्त सचिव विजय साहू, जय गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष सह टूर्नामेंट कमेटी चैयरमेन विशाल सिंह, दीपक कुमार, टेक्निकल हेड कुंदन राणा, धीरज पांडेय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola