मैट्रिक के बाद जैक 12वीं की रिजल्ट में भी कोडरमा पिछड़ा

इस वर्ष जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में जिले के निराशा जनक प्रदर्शन के बाद 12वीं की रिजल्ट में कोडरमा जिला का प्रदर्शन पूर्व के वर्ष से पिछड़ गया.
विज्ञान संकाय में तीसरे, वाणिज्य में 15वें तथा कला में 14वें स्थान पर रहा जिला प्रतिनिधि कोडरमा बाजार . इस वर्ष जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में जिले के निराशा जनक प्रदर्शन के बाद 12वीं की रिजल्ट में कोडरमा जिला का प्रदर्शन पूर्व के वर्ष से पिछड़ गया. वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में विज्ञान संकाय में इस वर्ष कोडरमा का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में एक पायदान पिछड़ गया. जहां पिछले वर्ष विज्ञान संकाय के रिजल्ट में कोडरमा जिला पूरे राज्य में द्वितीय स्थान पर था. वहीं इस वर्ष एक पायदान खिसक कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. हालांकि सफल छात्र छात्राओं का प्रतिशत में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष इजाफा हुआ है. जहां पिछले वर्ष विज्ञान संकाय में 86.97 प्रतिशत था, तो वहीं इस वर्ष 90.83 प्रतिशत है ,वाणिज्य संकाय की बात करें तो 12वीं वाणिज्य संकाय के रिजल्ट में पिछले वर्ष कोडरमा पूरे राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया था. वहीं इस वर्ष 15वें स्थान पर पहुंच गया. 12वीं कला संकाय की बात करें तो 12वीं कला के रिजल्ट में भी इस वर्ष कोडरमा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. पिछले वर्ष कला संकाय के रिजल्ट में कोडरमा पूरे राज्य में 12वें स्थान पर था, जबकि इस वर्ष 12वीं कला संकाय में कोडरमा जिला पूरे राज्य में 14वां स्थान प्राप्त किया. उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 12वीं विज्ञान संकाय की परीक्षा में 2335 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें सफल छात्र छात्राओं की संख्या 2121 है. इसमें प्रथम श्रेणी से सफल छात्र छात्राओं की संख्या 1915 और द्वितीय श्रेणी में 206 छात्र सफल हुए. वहीं वाणिज्य संकाय में इस वर्ष 426 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमे से 397 सफल हुए, इसमे प्रथम श्रेणी से 254, द्वितीय श्रेणी से 142 और तृतीय श्रेणी से एक छात्र सफल हुआ. कला संकाय की बात करें तो इस वर्ष 12वीं कला संकाय की परीक्षा में 6289 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे. जिसमे 6080 परीक्षार्थी सफल रहे, सफल छात्र छात्राओं में प्रथम श्रेणी से 2735, द्वितीय श्रेणी 3192 और तृतीय श्रेणी से 153 शामिल है. कमियों को दूर करेंगे, अगले वर्ष बेहतर रिजल्ट देंगे : डीइओ इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कला और वाणिज्य संकाय में निराशाजनक प्रदर्शन हुआ है. विज्ञान संकाय के रिजल्ट प्रतिशत में कोडरमा का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है. हालांकि हम रिजल्ट के मामले में दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गये, हमलोग समीक्षा कर कमियों को ढूंढ रहे है. एक सप्ताह के अंदर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक कर एक प्लान के तहत कार्य करेंगे, जो कमी हुई है उसे दूर करेंगे. अगले वर्ष 12वीं के रिजल्ट में हम पुराना इतिहास दोहरायेंगे, तीनों संकाय में हम राज्य में अव्वल रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










