ePaper

जेजे कॉलेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Updated at : 28 Jul 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
जेजे कॉलेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

वार्ड नंबर 22 रांची-पटना रोड स्थित गुमो चौक के पास सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. वार्ड नंबर 22 रांची-पटना रोड स्थित गुमो चौक के पास सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतक की पहचान 19 वर्षीय सुमित कुमार उर्फ प्रिंस वर्मा (पिता-प्रदीप वर्मा) के रूप में हुई है. आसपास के लोगों के अनुसार युवक ने अपने दूसरे मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़ इधर, घटना की सूचना पर तिलैया पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस ने देखा कि मृतक के पैर के पास खून निकला था. जानकारी लेने पर पता चला कि युवक द्वारा फांसी लगाये जाने के बाद उसे दूसरे घर से यहां लाने के क्रम में ऐसा हुआ होगा. मृतक जेजे कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा था. उसने हाल में ग्रेजुएशन सेमेस्टर एक की परीक्षा दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola