अस्पतालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 25 May 2026 10:01 PM
पावर ट्रांसफार्मर के तापमान पर रखी जा रही है नजर
: पावर ट्रांसफार्मर के तापमान पर रखी जा रही है नजर
झुमरीतिलैया. भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने को लेकर बिजली विभाग सतर्क है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी हीट वेव परामर्श के अनुपालन में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कोडरमा द्वारा व्यापक तैयारियां की गयी हैं. इसे लेकर उपायुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने विशेष रूप से सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि सभी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में स्थापित पावर ट्रांसफार्मर के तापमान पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. तापमान 85 डिग्री से अधिक होने पर आग लगने की संभावना रहती है, इसलिए शीतक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है. पावर ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए बड़े पंखों की व्यवस्था की गयी है तथा हर घंटे तापमान का अंकन पंजिका में दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाये रखने के लिए नियमित अनुरक्षण कार्य सुबह, शाम एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रात्रि के समय कराया जा रहा है. विभाग द्वारा प्रमंडल स्तर पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जिसका मोबाइल नंबर 9065145667 जारी किया गया है. आग लगने, बिजली तार टूटकर गिरने अथवा अन्य आपात स्थिति में उपभोक्ता इस नंबर पर सूचना देकर तत्काल लाइन बंद करा सकते हैं. विभाग की ओर से अंचल एवं प्रमंडल कार्यालयों में कर्मचारियों और नागरिकों के लिए आरओ युक्त शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गयी है. वहीं सभी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में अग्निशमन यंत्र एवं रेत की व्यवस्था कर सुरक्षा उपाय मजबूत किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










