कृष्णा कांप्लेक्स में मेट्रो मॉल दुकान का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
कृष्णा कांप्लेक्स में मेट्रो मॉल दुकान का उदघाटन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह का मॉल खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

डोमचांच. डोमचांच बाजार स्थित कृष्णा कांप्लेक्स में शुक्रवार को मेट्रो मॉल दुकान का उदघाटन जिप अध्यक्ष रामधन यादव, डोमचांच नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा, कामाख्या नारायण सिह, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष पप्पू मेहता व कांप्लेक्स के मालिक संतोष यादव ने संयुक्त रूप से किया. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह का मॉल खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी. अब लोगों को ब्रांडेड कपड़े और अन्य सामान खरीदने के लिए अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा. मौके पर राज नारायण सिंह, प्रकाश सिंह, पिंटू सिंह, संतोष सिंह, आशीष मेहता, पवन यादव, रंजन यादव, सतीश सिंह, जिगर सिंह, मनीष यादव, आयुष सिंह, पीयूष सिंह, चंदन सिंह, अमित सिंह, शिवम कुमार, शिवम यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

डीवीसी स्कूल में वार्षिक खेलकूद का आयोजन

जयनगर. डीवीसी स्कूल तिलैया डैम में वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया, जिसके विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान संजय कुमार ने कहा कि खेलकूद मानव जीवन का अभिन्न अंग है, खेल के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर सृजित हैं. खेल को खेल भावना से खेले. खेल में हार जीत लगी रहती है. मौके पर उप महाप्रबंधक फ्रांसिस हेब्रम, हिंदी अधिकारी आशुतोष पांडेय, एस एम कादरी, बिरसा मुर्मू, रवि रंजन प्रसाद, संजू देवी सहित वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे. प्राचार्य रामलखन यादव ने अतिथियों का आभार जताया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola