ePaper

आयुषी की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Updated at : 28 Jun 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
आयुषी की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

वृद्धा आश्रम की को-ऑर्डिनेटर आयुषी चावला की मौत मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है.

विज्ञापन

कोडरमा. तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में किराये के मकान में गत दिनों वृद्धा आश्रम की को-ऑर्डिनेटर आयुषी चावला की मौत मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. मृतका की मां सीमा देवी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नयी दिल्ली को मेल के माध्यम से न्याय की गुहार लगायी थी. आयोग ने डायरी संख्या 68615/सीआर-/2025 के आलोक में संज्ञान लिया है. ज्ञात हो आयुषी चावला की हत्या को लेकर तिलैया थाना कांड संख्या 180/25 दर्ज किया गया है़ इसमें आयुषी के दोस्त हर्ष सोनकर पर हत्या करने का आरोप लगा है. हर्ष को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ दिया था़ आयुषी के परिवार ने मांग की है कि पुलिस आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करे व पूछताछ करे. मामला आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का हो. हत्या का आरोपी को दोनों ही स्थिति में सजा का प्रावधान है, परंतु पुलिस की सुस्त रवैया कई सवाल खड़ा करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola