होली हमारी पुरातन संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक : सूर्यदेव मोदी

राजगढ़िया रोड स्थित मोदी सेवा सदन में रविवार को मोदी वर्णवाल समाज तिलैया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया. उद्घाटन वंशज अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी, जिला अध्यक्ष रामेश्वर मोदी, रिटायर्ड जज अर्जुन मोदी, ईश्वरदेव वर्णवाल, बलदेव मोदी, प्रवीण मोदी, सुषमा सुमन व परियोजना निदेशक चंदन वर्णवाल ने की.
कोडरमा़ राजगढ़िया रोड स्थित मोदी सेवा सदन में रविवार को मोदी वर्णवाल समाज तिलैया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया. उद्घाटन वंशज अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी, जिला अध्यक्ष रामेश्वर मोदी, रिटायर्ड जज अर्जुन मोदी, ईश्वरदेव वर्णवाल, बलदेव मोदी, प्रवीण मोदी, सुषमा सुमन व परियोजना निदेशक चंदन वर्णवाल ने की. सबों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी और लजीज व्यंजनों व गीत संगीत का आनंद लिया. मौके पर अहिवरण वंशज अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी ने कहा कि होली त्योहार से बुराई को त्यागकर अच्छाई को अपनाने की सीख लेनी चाहिए. होली हमारी पुरातन संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है. वहीं सुषमा सुमन ने कहा कि होली भाईचारे व एकता का प्रतीक है. हमें एक साथ मिलकर होली का त्योहार माना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन अनूप वर्णवाल ने किया. इस अवसर पर विकास कुमार, पीयूष पारस, सकलदेव कुमार, वरुण मोदी, मोनू मोदी, अजय मोदी, साहिल मोदी, पंकज मोदी, बीरेंद्र मोदी, रंजीत वर्णवाल, अमर कुमार, मिथिलेश मोदी, सुशांत सुमन, इंद्रदेव मोदी, अनूप वर्णवाल, सुनील मोदी, आरती वर्णवाल, सोनी वर्णवाल, सारिका वर्णवाल, नेहा वर्णवाल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




