डोभा में डूबने से बच्ची की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Sep 2024 9:09 PM
मूर्ति विसर्जन के लिए अपनी मां के साथ डोभा गयी थी
सतगावां. कटैया पंचायत के चुआंपहरी गांव में शनिवार की सुबह तीज पूजा के बाद गौरा जी की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत डोभा में डूबने से हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया़ मृतक बच्ची की पहचान सिकंदर तुरी की छह वर्षीया पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है़ जानकारी के मुताबिक, बच्ची तीज पर्व के बाद सुबह में गौरा गणेश की मूर्ति विसर्जन को लेकर गांव के ही डोभा में अपनी मां सुशीला देवी व अन्य महिलाओं के साथ गयी थी़ इसी दौरान बच्ची का पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गयी. घटना के दौरान किसी को उसके डूब जाने की जानकारी नहीं हुई़ परिजन जब उसे ढूंढने लगे, तो उसकी मां ने बच्ची को डोभा में देखा. शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे और बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. बाद में परिजनों ने शव को बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया़ मृतक बच्ची के पिता सिकंदर तुरी चेन्नई में ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










