ePaper

रेकी कर चोरी करते थे इ-रिक्शा की चोरी, चार गिरफ्तार

Updated at : 09 Mar 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
रेकी कर चोरी करते थे इ-रिक्शा की चोरी, चार गिरफ्तार

तिलैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के पार्वती क्लीनिक के पास और गुमो से गत दिन चोरी हुए इ-रिक्शा (टोटो) मामले का उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है़ इनकी निशानदेही पर चोरी हुए दोनों इ-रिक्शा को बरामद कर लिया गया है़

विज्ञापन

कोडरमा. तिलैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के पार्वती क्लीनिक के पास और गुमो से गत दिन चोरी हुए इ-रिक्शा (टोटो) मामले का उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है़ इनकी निशानदेही पर चोरी हुए दोनों इ-रिक्शा को बरामद कर लिया गया है़ अपराधी पहले रेकी करते थे. इसके बाद इ-रिक्शा की चोरी कर लेते थे़ गिरफ्तार आरोपियों में औकानी थाना लोहसिंगना जिला हजारीबाग निवासी 19 वर्षीय रौशन कुमार (पिता मितरंजन सिंह), 24 वर्षीय रंजन कुमार गुप्ता (पिता स्व. कैलाश साव), 18 वर्षीय प्रिंस कुमार (पिता स्व. डब्लू साव) व 21 वर्षीय सुमित खटीक उर्फ सुमित सोनकर (पिता स्व़ देवनंद सोनकर) के नाम शामिल हैं. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि 26 फरवरी और दो मार्च को तिलैया थाना अंतर्गत पार्वती क्लिनिक के पास व गुमो से चोरों द्वारा रात में इ-रिक्शा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था़ घटना को लेकर पार्वती क्लिनिक के पास रहनेवाले दिलीप कुमार (पिता नारायण मोदी) निवासी पार्वती क्लिनिक के पास व गुमो निवासी संजय कुमार (पिता द्वारिका महतो) द्वारा दिये गये आवेदन पर थाना कांड संख्या 77/25 व 79/25 दर्ज किया गया था़ कांड के उद्भेदन के लिए एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर टीम गठित की गयी थी़ टीम ने सीसीटीवी का सत्यापन व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापामारी की़ इस दौरान चार अपराधियों को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया़ गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर चोरी किये गये दोनों इ-रिक्शा में से एक को मुफ्फसिल हजारीबाग तथा दूसरे को बूटी मोड़ रांची से बरामद किया गया़ आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने रेकी कर दोनों इ-रिक्शा की चोरी की थी़ इसमें से एक इ-रिक्शा को हजारीबाग में एक व्यक्ति को बेचा गया था. 40 हजार में सौदा तय हुआ था, जिसमें से 20 हजार रुपये मिले थे, जबकि बाकी पैसा इ-रिक्शा का कागजात देने के बाद देने की बात हुई थी़ वहीं दूसरे इ-रिक्शा को रांची में 30 हजार में बेचा गया था. इसमें इन्हें 15 हजार रुपये मिले थे. बाकी पैसा कागजात देने के बाद देने की बात हुई थी़ बिक्री किये गये दोनों इ-रिक्शा से प्राप्त रुपये अपराधियों ने आपस में बराबर-बराबर भागों में बांट लिया था़ मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है़ पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रंजन कुमार के विरुद्ध लोहसिंगना थाना में पहले से भी मामला दर्ज है़ छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा तिलैया थाना के सअनि सतवीर कुमार सिंह पैंथर व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola