पीसीसी सड़क का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

इस पर 24 लाख 50 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे.

विज्ञापन

जयनगर. जिला योजना अनाबद्ध निधि से कोवाड मुख्य मार्ग के वीरेंद्र सिंह के नये मकान से आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य उपकेंद्र नया गोहाल फुटला आहर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया जायेगा. इस पर 24 लाख 50 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे. इस सड़क का शिलान्यास विधायक अमित कुमार यादव ने किया. मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, परसाबाद मंडल अध्यक्ष चंदन पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय राणा, महेश रजक, मुखिया विनोद दास, वीरेंद्र मोदी, शिशुपाल सिंह, महेंद्र राणा, मनोज दास, जितेंद्र कुमार यादव, नंदलाल यादव, ललन यादव, भोला यादव, बलराम यादव, धानेश्वर चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.

संस्कारित शिक्षा उपलब्ध कराना विद्या भारती का उद्देश्य : नारायण

झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई. अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि विद्या भारती का मुख्य उद्देश्य संस्कारित शिक्षा उपलब्ध कराना है. साथ ही विद्यालय द्वारा संस्कार केंद्र में जरूरतमंद बच्चों को सामग्री उपलब्ध कराने की भी बात कही. सचिव अनुराग सिंह ने कहा कि विद्यालय द्वारा संस्कार केंद्र में बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने श्री हनुमान संकीर्तन मंडल द्वारा एक और दो अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया. प्राचार्य आनंद मोहन ने 30, 31 मार्च एवं एक अप्रैल को आचार्य कार्यशाला के बारे में प्रकाश डाला. अध्यक्षता प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने की. संचालन सचिव अनुराग सिंह ने किया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola