गैस गोदाम गली में घर में लगी आग

Updated at : 20 Mar 2026 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
गैस गोदाम गली में घर में लगी आग

आग लगने से घर के अंदर रखा सभी सामान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. शहर के वार्ड नंबर 24 स्थित गैस गोदाम गली में शुक्रवार की सुबह एक खपरैलनुमा घर में आग लग गयी. आग लगने से घर के अंदर रखा सभी सामान जलकर राख हो गया. आग लगने से पीड़ित परिवार बेघर हो गया है. पीड़ित महिला उर्मिला देवी ने बताया कि वह मजदूरी करती है. शुक्रवार की सुबह मजदूरी के लिए निकली थी. इसी बीच आसपास के लोगों ने फोन कर घर में आग लगने की जानकारी दी. जब वह पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया था. देखते ही देखते पूरा घर जल गया. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया आग लगने का कारण घर के अंदर शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है.

गैस सिलेंडर के लिए लग रही कतार

डोमचांच. प्रखंड क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए कतार लग रही है. महिलाएं व पुरुष सभी अपना काम छोड़कर घरेलू गैस प्राप्त करने के लिए कतार में खड़े दिख रहे हैं. प्रखंड के शांति इंडेन गैस एजेंसी में प्रतिदिन गैस उपभोक्ताओं का जमावड़ा लगता है. लोगों की मानें, तो कभी गैस मिलती है कभी नहीं. क्षेत्र में गैस का होम डिलेवरी सिस्टम भी फेल नजर आ रहा है.

खेलने के दौरान गिर कर छात्र घायल

डोमचांच . उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुरोडीह के वर्ग छह का छात्र खेलने के दौरान गिरकर घायल हो गया. घायल की पहचान प्रिंस कुमार (पिता श्याम साव, दुरोडीह) के रूप मे हुई है. जानकारी के अनुसार, लंच के समय प्रिंस स्कूल परिसर में खेल रहा था, इसी दौरान गिर गया. अन्य छात्र उसे लेकर रेफरल अस्पताल डोमचांच पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola