ePaper

कौंडिण्निया स्कूल में फादर्स डे पर कार्यक्रम

Updated at : 16 Jun 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
कौंडिण्निया स्कूल में फादर्स डे पर कार्यक्रम

आश्रम रोड स्थित कौंडिण्निया पब्लिक स्कूल में सोमवार को फादर्स डे मनाया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. आश्रम रोड स्थित कौंडिण्निया पब्लिक स्कूल में सोमवार को फादर्स डे मनाया गया. मुख्य अतिथि सेवानिवृत आइपीएस विद्यालय के चेयरमैन राजीव रंजन सिंह थे. उन्होंने बच्चों के जीवन में पिता के महत्व की जानकारी दी और अनुभव को साझा किया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्पीच प्रतियोगिता में भाग लिया. फादर्स डे के अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर-सुंदर कविताएं प्रस्तुत की. प्रतियोगिता में सफल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. बच्चों ने अपने हाथों से कार्ड बनाकर पिता के लिए उपहार तैयार किया. विद्यालय के चेयरमैन ने सभी बच्चों और उनके पिता को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी. कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में परिवार के प्रति जिम्मेदारी और प्रेम की भावना विकसित होती है. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सानिया इमाम, द्वितीय पुरस्कार प्रगति सोनी तथा तृतीय पुरस्कार शौर्य लाल साहा ने प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola