ePaper

यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन का धनबाद तक विस्तार

Updated at : 27 Jun 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन का धनबाद तक विस्तार

यशवंतपुर-गया के बीच विशेष ट्रेन संख्या 06563/ 06564 का संचालन कोडरमा होते हुए धनबाद जंक्शन तक बढ़ाया गया है.

विज्ञापन

कोडरमा. रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. यशवंतपुर-गया के बीच विशेष ट्रेन संख्या 06563/ 06564 का संचालन कोडरमा होते हुए धनबाद जंक्शन तक बढ़ाया गया है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से इस विशेष सेवा का विस्तार 28 जून से 26 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को किया गया है. ज्ञात हो कि यशवंतपुर-गया स्पेशल का समय और ठहराव पहले की तरह ही रहेगा. अंतिम पड़ाव अब गया की जगह धनबाद होगा. इस विस्तार से कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो और धनबाद के यात्रियों को लाभ मिलेगा, रेलवे के अनुसार यशवंतपुर-गया-धनबाद स्पेशल सुबह 07:10 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी, यहां से 07:15 बजे रवाना होकर 08:30 बजे कोडरमा, 09:00 बजे हजारीबाग रोड, 09:18 बजे पारसनाथ, 09:35 बजे गोमो रुकते हुए 11:00 बजे धनबाद जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में रात 08:45 बजे धनबाद से रवाना होकर 09:15 बजे गोमो, 09:30 बजे पारसनाथ, 09:51 बजे हजारीबाग रोड, 10:20 बजे कोडरमा रुकते हुए 11:40 बजे गया पहुंचेगी और 11:45 बजे आगे यशवंतपुर की ओर रवाना हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola