ePaper

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में श्रम दिवस पर कर्मचारी सम्मानित

Updated at : 02 May 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में श्रम दिवस पर कर्मचारी सम्मानित

सहायक कर्मचारियों के बीच विभिन्न खेल आयोजित किये गये.

विज्ञापन

कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल में श्रम दिवस मनाया गया. मौके पर स्कूल के सहायक कर्मचारियों के बीच विभिन्न खेल आयोजित किये गये. कार्यक्रम की शुरुआत कर्मचारियों को तिलक लगा कर की गयी. मौके पर विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि श्रम दिवस हमें अपने सहायक कर्मचारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है. प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने कहा कि ये कर्मचारी स्कूल के दैनिक कार्यों को सुचारु रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा ये हमारे लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया.

प्रेरणा शाखा ने मजदूरों के बीच गमछा बांटा

झुमरीतिलैया. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्याम बाबा पथ में कार्यरत मजदूरों के बीच गमछा, सत्तू और मिठाई का वितरण मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा द्वारा किया गया़ इस दौरान अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने कहा कि श्रम शक्ति राष्ट्र की उन्नति का आधार है़ इस अवसर पर लगभग दो दर्जन मजदूरों को आनंद सबके लिए कार्यक्रम के तहत शरबत भी पिलाया गया़ मौके पर नेहा हिसारिया, गुंजन अग्रवाल, नेहा जैन, रश्मि गुटगुटिया, प्रीति गुटगुटिया व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola