विस्थापित का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

सोनपुरा निवासी विस्थापित महेश यादव ने सोमवार से केटीपीएस के मुख्यद्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है.
जयनगर. केटीपीएस में रोजगार की मांग को लेकर सोनपुरा निवासी विस्थापित महेश यादव ने सोमवार से केटीपीएस के मुख्यद्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है. श्री यादव ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से प्लांट में रोजगार के खातिर भटक रहे हैं. छह माह तक उन्होंने जेडी जाडिया कंपनी में काम किया था, मगर बगैर पैसा दिये उनका गेट पास रद्द कर दिया गया. तब से आज तक वे गेट पास निर्गत कराने तथा किसी भी कंपनी में काम पाने की आस में अधिकारियों, पदाधिकारियों से मिलते रहे, लेकिन नतीजा नहीं निकला. बाध्य होकर उन्होंने हड़ताल शुरू की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




