ग्रिज़ली विद्यालय : वाणिज्य में धनुषी बनी जिला टॉपर

Author :VIKASH NATH
Published by :VIKASH NATH
Updated at :13 May 2026 8:13 PM
विज्ञापन
ग्रिज़ली विद्यालय : वाणिज्य में धनुषी बनी जिला टॉपर

तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है़

विज्ञापन

प्रतिनिधि कोडरमा. तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है़ वाणिज्य संकाय में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा़ कुल 42 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की़ वाणिज्य संकाय में धनुषी जैन ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया़ वहीं 95.6 प्रतिशत अंक के साथ रिद्धि जैन द्वितीय तथा 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आदर्श कुमार तृतीय स्थान पर रहे़ 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कश्रीना मुतनेजा एवं यश जैन संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे, जबकि गीतांश दुग्गड् ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पांचवां स्थान हासिल किया़ विषयवार प्रदर्शन में अंग्रेज़ी में 98, अकाउंट्स में 99, बिजनेस स्टडीज में 99, अर्थशास्त्र में 97, फाइन आर्ट्स में 100, शारीरिक शिक्षा में 97 तथा कंप्यूटर में 96 अंक सर्वोच्च रहे़ इधर, विज्ञान संकाय में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया़ कुल 84 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए़ शौर्य तर्वे एवं वंशिका जंगनानी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया़ इशिका सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, उज्ज्वल कुमार ने 91.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान, राखी कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा गरिमा विश्वकर्मा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान हासिल किया़ विषयवार विज्ञान संकाय में अंग्रेज़ी में 97, गणित में 93, भौतिकी में 90, रसायन शास्त्र में 95, जीव विज्ञान में 96, फाइन आर्ट्स में 99, कंप्यूटर में 96 तथा शारीरिक शिक्षा में 96 अंक सर्वोच्च रहे़ विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर निदेशक मनीष कपसीमे व अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, स्टूडेंट सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक प्रीति जंगनानी, स्पोर्ट्स संयोजक प्रीतम हरि ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है़

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola